Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. Bigg Boss 19
  3. Bigg Boss-19 Winner : गौरव खन्ना ‘बिग बॉस 19’ के बने विनर, सलमान खान के शो को किया अपने नाम

Bigg Boss-19 Winner : गौरव खन्ना ‘बिग बॉस 19’ के बने विनर, सलमान खान के शो को किया अपने नाम

By santosh singh 
Updated Date

Bigg Boss -19 Winner : टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी और कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss-19) के विनर के नाम का एलान हो चुका है। गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने इस सीजन को अपने नाम कर लिया है। 7 दिसंबर को इस शो का ग्रैंड फिनाले हुआ, जहां पर होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने विनर के तौर पर उनके नाम का एलान किया है। फरहाना भट्ट शो की रनर अप रहीं। दोनों ने ही इस सीजन में खूब सुर्खियों बटोरी। दोनों ने अपने-अपने तरीके से गेम खेला और सभी को पीछे छोड़ते हुए टॉप-2 कंटेस्टेंट बने।

पढ़ें :- BB 7 की कंटेस्टेंट सोफिया हयात, बोलीं- सलमान खान ढोंगी, बेवकूफ है…,देखें Viral Video
पढ़ें :- स्वरा भास्कर बोलीं-राम जन्मभूमि विवाद पर SC का फैसला सुनाने के बाद शाहरुख, आमिर, सलमान खान समेत अपने सभी मुस्लिम दोस्तों से मांगी थी माफी

सलमान खान ने पहले बतौर विनर गौरव के नाम का एलान किया और फिर उन्हें इस सीजन की ट्रॉफी सौंपी, जैसे ही खुलासा हुआ कि वो विजेता बन गए हैं वहां बैठे तमाम लोग उनके लिए तालियां बजाने लगे। उन्हें सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं मिली बल्कि उन्हें 50 लाख रुपये की कैश प्राइज मनी भी मिली है। ये शो 24 अगस्त से शुरू हुआ था। यानी 15 हफ्तों के बाद इसे अपना विनर मिला है।

Advertisement