लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने आगामी बिहार चुनाव को लेकर कहा है कि लोकसभा चुनावों में जिस प्रकार इंडिया गठबंधन में तीसरी सबसे बड़ा पार्टी ने निर्णायक और सशक्त भूमिका निभाई, उसी प्रकार अब आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में भी लोकदल पूरी प्रतिबद्धता के साथ INDIA गठबंधन के साथ मिलकर लोकतंत्र की रक्षा करेगा।
पढ़ें :- अखिलेश जी, एसी कमरों से बाहर निकलिए और हकीकत देखिए....सपा अध्यक्ष पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का पलटवार
लोकदल का विश्वास है कि बिहार की जनता सच का साथ देगी और लोकतंत्र को बचाने के इस संघर्ष में निर्णायक भूमिका निभाएगी। सुनील सिंह ने आगे कहा है कि बिहार चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का स्वागत करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि बिहार में जो भी गड़बड़ियां हुई हैं, उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए,सिंह ने आरोप यह भी लगाया है कि यदि चुनाव आयोग खुद को एक “सरकारी एजेंसी” की तरह व्यवहार करेगा और निष्पक्षता के बजाय “राजनीतिक दबाव” में काम करेगा, तो यह न केवल लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन होगा, बल्कि संविधान की भावना के भी खिलाफ होगा।
लोकदल अध्यक्ष ने यह स्पष्ट किया है कि जैसे लोकसभा चुनाव में जनभावनाओं के अनुरूप मजबूत रणनीति बनाई गई, वैसी ही रणनीति अब बिहार चुनाव में भी अपनाई जाएगी। हमारा संकल्प है — “लोकदल बिहार बचाएगा, लोकतंत्र बचाएगा”।