Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bihar Election 2025 : 6 अक्टूबर के बाद कभी भी हो सकती है बिहार चुनाव तारीखों की घोषणा

Bihar Election 2025 : 6 अक्टूबर के बाद कभी भी हो सकती है बिहार चुनाव तारीखों की घोषणा

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार चर्चाएन हो रही हैं।जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि चुनाव आयोग अक्टूबर के पहले हफ्ते में बिहार चुनाव की घोषणा कर सकता है।  मिली जानकारी के मुताबिक 6 अक्टूबर के बाद राज्य में चुनावों का ऐलान हो सकता है। सूत्रों के अनुसार  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बिहार आएंगे।  मुख्य चुनाव आयुक्त के बिहार आने से पहले राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया पूरा करने के लिए कहा गया है।

पढ़ें :- कांग्रेस-सपा साथ मिलकर लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव 2027? शिवपाल यादव ने दिया जवाब

निर्वाचन आयोग ने इस बारे में बिहार के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।  पत्र में 6 अक्टूबर तक सभी ट्रांसफर-पोस्टिंग की जानकारी देने को कहा गया है।  आयोग ने राज्य के पुलिस महानिदेशक, विकास आयुक्त और सभी विभागों के प्रधान सचिव को पत्र लिखा था। गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं।  इस बार राज्य में मुख्य मुकाबला NDA बनाम महागठबंधन के बीच है।  सभी दल चुनाव की घोषणा होने से पहले ही मैदान में प्रचार करने में जुटे हैं।  सीएम नीतीश कुमार ने 2020 के चुनाव में एनडीए के साथ रहते हुए जीत दर्ज की थी।

बता दें जिस तरह तैयारियां प्रचार देखने को मिल रहा है उस हिसाब से इस बार एनडीए और  इंडिया गठबंधन के बीच का मुकाबला बेहद खूब इंट्रेस्टिंग माना जा रहा है। भले ही चुनाव की तारीख की सूची नहीं आई है लेकिन कई पार्टियां जनता के बीच जाना शुरू कर दिये हैं। सिर्फ यहीं नहीं चुनाव दौरा के बीच  पार्टियां  एक दूसरे  को लेकर कटाक्ष कर रही हैं।

 

 

पढ़ें :- ज्ञानेश कुमार के घर के गेट पर 'गद्दार' लिखने वाले छह कांग्रेसी जेल से रिहा, बोले- जब तक 'लोकतंत्र का हत्यारा' अपनी कुर्सी पर बना रहेगा, तब तक ये लड़ाई जारी रखेंगे
Advertisement