नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के एग्जिट पोल (Exit Poll) के आंकड़ों को पार करते हुए एनडीए (NDA) ने बिहार में प्रचंड जीत दर्ज करने की ओर कदम बढ़ा दिया है। इन आंकड़ों ने एक बात तो साफ कर दी है कि बिहार की जनता नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के लंबे शासन ने अभी तक ऊबी नहीं हैं और नीतीश के वादों पर अब भी बिहार की जनता को भरोसा है।
पढ़ें :- Video : TMC बोली-अभिषेक बनर्जी के हत्या की प्लानिंग बना रही है भाजपा, कोलकाता एयरपोर्ट पर बंदूक संग पकड़ा गया शख्स
भाजपा ने शेयर की फोटो
बिहार चुनाव (Bihar Elections) से पहले एक चर्चा हर गली-नुक्कड़ पर थी कि क्या चुनाव जीतने के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ही एनडीए (NDA) का सीएम फेस होंगे या महाराष्ट्र की तरह इस बार बिहार में भी भाजपा (BJP) कोई ‘खेला’ करेगी। हालांकि प्रचंड जीत के लगभग तय होने के बाद इन कयासों पर कुछ हद तक विराम भाजपा (BJP) की तरफ से ही लगा दिया गया है।
जोड़ी मोदी-नीतीश जी के हिट हो गयील,
बिहार के विकास फिर रिपीट हो गयील!#NDA_कहे_आभार_बिहार pic.twitter.com/cg0Y6VkVNe— BJP Bihar (@BJP4Bihar) November 14, 2025
पढ़ें :- PM Kisan Yojana 23th Installment : चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये, 23वीं किस्त नहीं आई तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
बिहार भाजपा (Bihar BJP) के सोशल मीडिया हैंडल से पीएम मोदी और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की एक तस्वीर पोस्ट की गई है। इस पोस्ट में पीएम मोदी (PM Modi) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का हाथ पकड़कर ऊपर उठाया हुआ है और सामने जनता का विशाल हुजूम खड़ा है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘जोड़ी मोदी-नीतीश जी के हिट हो गयील, बिहार के विकास फिर रिपीट हो गयील!’
इसका हिंदी में मतलब हुआ कि ‘मोदी और नीतीश की जोड़ी हिट हो गई है और बिहार में विकास फिर से रिपीट हो गया है।’ चर्चा है कि इस प्रचंड जीत को सेलीब्रेट करने के लिए पीएम मोदी (PM Modi) शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय (BJP Headquarters) जाएंगे। वहीं पूरे बिहार में भाजपा (BJP) और जेडीयू (JDU) के कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं।