Bihar Floor Test : बिहार में एनडीए का दामन थामने के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व वाली सरकार का आज फ्लोर टेस्ट है। जिसमें नीतीश सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा। हालांकि, फ्लोर टेस्ट (Floor test) से पहले नीतीश की पार्टी जेडीयू के छह विधायक पहुंच से बाहर बताए जा रहे हैं। जिसके बाद तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी मे विधानसभा में शक्ति परीक्षण से ठीक पहले भी खेला होने का दावा किया है।
पढ़ें :- IND vs NZ Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें- प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मिला मौका
दरअसल, एनडीए का दामन थामने के बाद नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सरकार गठन के लिए 128 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था। लेकिन अब खुद एनडीए ने ही कहा है कि हमारे पास 127 विधायकों का समर्थन है। रिपोर्ट्स की मानें तो नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले जेडीयू के छह और भाजपा के तीन विधायक संपर्क से बताए जा रहे हैं। इसी बीच जेडीयू ने छह गायब विधायकों में से तीन के लौटने का दावा किया है। दूसरी तरफ, भाजपा ने तीन विधायकों में से दो के संपर्क में होने का दावा किया है।
बता दें कि 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में बहुमत के लिए नीतीश सरकार को 122 विधायकों का समर्थन चाहिए। एनडीए के पास जीतनराम मांझी की पार्टी के चार विधायकों समेत 128 विधायकों का समर्थन है। मांझी की पार्टी के चार विधायक हटा दें तो भी एक निर्दल सुमित सिंह समेत 124 विधायकों का समर्थन सरकार के पास है। लेकिन जेडीयू के छह और बीजेपी के तीन विधायकों के संपर्क से बाहर होने की स्थिति में तस्वीर उलझ गई है।