Bihar Gandak River : बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के भितहा थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय चीख पुकार मच गई जब गंडक नदी में नाव पलट पलट गई। हादसे में एक महिला समेत छह लोगों की डूबने की आशंका है। खबरों के अनुसार, चंदरपुर गांव के करीब 50 लोग एक नौका पर सवार होकर गंडक दियारा क्षेत्र में रोपे गए धान का खर-पतवार निकालने और मवेशियों का चारा लाने जा रहे थे। इस दौरान बीच रास्ते में नौका अनियंत्रित होकर गंडक नदी में पलट गई।
पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें
इस घटना में नौका पर सवार एक महिला समेत छह लोग डूब गए, जबकि अन्य तैरकर बाहर आ गए। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं। स्थानीय गोताखोर और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम डूबे लोगों की तलाश कर रही है।