Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार बना ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’, CM कुर्सी बचा रहे हैं, BJP मंत्री कमीशन कमा रहे: राहुल गांधी

बिहार बना ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’, CM कुर्सी बचा रहे हैं, BJP मंत्री कमीशन कमा रहे: राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बिहार की नीतीश सरकार विपक्षी दल के नेताओं के निशाने पर है। हर रोज हो रही सनसनीखेज घटनाओं को लेकर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने दो खबरों को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है, जिसका शीषर्क है ’11 दिन, 31 मर्डर… क्यों खून से रंग रही बिहार की धरती, क्रिमिनल्स के निशाने पर पटना के कारोबारी’?

पढ़ें :- "शादी किए बिना ही उसके साथ रहने और बच्चा पैदा करने का फैसला क्यों किया": लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बिहार बना ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’- हर गली में डर, हर घर में बेचैनी। बेरोज़गार युवाओं को हत्यारा बना रहा है गुNDA राज। CM कुर्सी बचा रहे हैं, BJP मंत्री कमीशन कमा रहे हैं। मैं फिर दोहरा रहा हूं-इस बार वोट सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बिहार को बचाने का है।

बता दें कि, बीते कुछ दिनों से बिहार में लगातार बड़ी वारदातें हो रही हैं। बीते दिनों उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इसके साथ ही रविवार को एक अधिवक्ता की हत्या कर दी गयी। लगातार हो रही वारदातों को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हैं और लगातार निशाना साध रहे हैं।

 

पढ़ें :- Video-महोबा के BJP जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने महिला नेत्री से पद के बदले $ex की मांग, कहा- ' हमबिस्तर हो जाओ, बना दूंगा जिला उपाध्यक्ष '
Advertisement