पटना। महागठबंधन की पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास महारैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि बिहार देश की राजनीति का ‘नर्व सेंटर’ है। देश में जब भी बदलाव आता है, उसकी शुरुआत बिहार से ही होती है।
पढ़ें :- सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते ही मचाया तहलका, कुछ घंटे में 93 हजार से अधिक लाइक, फॉलोअर्स 30 हजार पार
उन्होंने कहा कि आज देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ नफरत, हिंसा और अहंकार है, दूसरी तरफ मोहब्बत, भाईचारा और सम्मान है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि यदि आप INDIA गठबंधन को समझना चाहते हैं तो उसके लिए एक ही लाइन है। हम ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ खोलते हैं।
लाईव : जन विश्वास महारैली
पटना, बिहार पढ़ें :- राहुल गांधी 'पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर...,' रिजीम चेंज को लेकर शिवराज सिंह चौहान का हमला
— Mallikarjun Kharge (@kharge) March 3, 2024
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि आज देश में 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। क्योंकि जिन छोटे उद्योगों से रोजगार पैदा होते थे, मोदी सरकार ने GST, नोटबंदी कर उन्हें ख़त्म कर दिया।देश में आज बड़े-बड़े उद्योगपतियों की मोनोपॉली बन रही है। नरेंद्र मोदी ने देश की सारी संपत्ति एक उद्योगपति को थमा दी है। उन्होंने कहा कि हम BJP-RSS से नहीं डरते। हम देश के लिए लड़ते हैं और देश के लिए मर जाने को भी तैयार हैं। हम BJP-RSS को हटाकर, INDIA की सरकार बनाएंगे।
राहुल गांधी ने पाकिस्तान और चाइना का जिक्र किया
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि इस देश में नफरत क्यों फैल रही है। इस देश में नफरत की जगह नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण अन्याय है। युवाओं, किसानों, गरीबों के खिलाफ अन्याय है। मोदी जी केवल दो तीन अरबपतियों के लिए काम करते हैं। उनके लाखों करोड़ों रुपये के कर्ज माफ कर दिए गए। किसानों के कर्ज क्यों नहीं माफ किए जा रहे हैं। एक उद्योगपति के हाथ में हिन्दुस्तान के बंदरगाह, रेलवे, रक्षा को पकड़ा दिया है।
पढ़ें :- स्वास्थ्य मंत्री जी संज्ञान लें… अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने आपकी जगह कोई और पहुंच गया, अखिलेश यादव ने Video शेयर कर कसा तंज
उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में 73 प्रतिशत आबादी पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित और आदिवासी भाइयों की है। पहले पब्लिक सेक्टर में गरीबों को नौकरी मिल जाती थी। मगर नरेंद्र मोदी ने सारे रास्ते बंद कर दिए। सेना में अग्निवीर योजना लागू कर दिया। पहली बार इस देश में दो तरीके के शहीद होंगे। एक शहीद होता तो उसे पेंशन समेत सारे सुविधाएं मिलेंगी। दूसरा शहीद होगा तो उसको न पेंशन मिलेगा और न शहीद का दर्जा मिलेगा। एक तरफ पाकिस्तान और चाइना के सैनिक सालों भर ट्रेनिंग लेते हैं। वहीं दूसरी तरफ हमारे मोदी जी कुछ माह की ट्रैनिंग देकर उनको बॉर्डर पर खड़ा कर देते हैं। यह अन्याय है। हमलोग भाजपा और आरएसएस से नहीं डरते हैं। हमलोग भाजपा और आरएसएस को यहां से हटाकर इंडी गठबंधन की सरकार बनाएंगे।
देश की राजनीति के ‘नर्व सेंटर’ बिहार से निकला तूफान बता रहा है – अगली सरकार INDIA की बनने जा रही है: राहुल गांधी
आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान ने एक बार फिर देश के नाम बड़ा संदेश भेजा है!
INDIA मतलब किसानों की समृद्धि
INDIA मतलब युवाओं का रोज़गार
INDIA मतलब महिलाओं का अधिकार
पढ़ें :- Vande Bharat Sleeper : दूसरी वंदे भारत स्लीपर इस दिन होगी लॉन्च , जानें रूट और स्टॉपेज
INDIA मतलब मज़दूरों की ताकत
INDIA मतलब जन जन की हिस्सेदारी
INDIA मोहब्बत का अल्फाज़ है, INDIA गरीबों की… pic.twitter.com/Obf7j6KCJd
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 3, 2024
राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान ने एक बार फिर देश के नाम बड़ा संदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि INDIA मतलब किसानों की समृद्धि,युवाओं का रोज़गार ,महिलाओं का अधिकार,मज़दूरों की ताकत,जन जन की हिस्सेदारी, मोहब्बत का अल्फाज़ है, गरीबों की आवाज़ है। उन्होंने लिखा कि देश की राजनीति के ‘नर्व सेंटर’ बिहार से निकला तूफान बता रहा है – अगली सरकार INDIA की बनने जा रही है।