Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बिहार में टूटा NDA गठबंधन! पसुपति पारस, बोले- बस औपचारिक ऐलान का इंतजार, मैं हाजीपुर से और हमारे सांसद लड़ेंगे चुनाव

बिहार में टूटा NDA गठबंधन! पसुपति पारस, बोले- बस औपचारिक ऐलान का इंतजार, मैं हाजीपुर से और हमारे सांसद लड़ेंगे चुनाव

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) ने बताया कि आज हमारे संसदीय बोर्ड की बैठक हुई है। इस बैठक में सभी सदस्यों ने फैसला किया है कि जब तक भाजपा की सभी सूची (उम्मीदवारों की) जारी नहीं हो जाती, हम उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda) से आग्रह करते हैं।

पढ़ें :- सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते ही मचाया तहलका, कुछ घंटे में 93 हजार से अधिक लाइक, फॉलोअर्स 30 हजार पार

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) हमारे पांचों सांसदों पर विचार करें। पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) ने कहा कि हम सूची का इंतजार करेंगे। घोषणा के बाद अगर हमें उचित सम्मान नहीं दिया गया तो हमारी पार्टी स्वतंत्र है और हमारे दरवाजे खुले हैं। हम कहीं भी जाने के लिए तैयार रहेंगे।

Advertisement