Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bihar News: बिहार में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए सीएम नीतीश कुमार के पास है कौन से विभाग

Bihar News: बिहार में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए सीएम नीतीश कुमार के पास है कौन से विभाग

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar News: बिहार में सियासी उठापटक के बीच आज विभागों का बंटवारा हो गया है। बीते 28 जनवरी को नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। इस दौरान 8 मंत्रियों ने भी शपथ लिया था लेकिन विभागों का बंटवारा नहीं हुआ था। नई एनडीए सरकार गठन के छठे दिन मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा हुआ है। नीतीश कुमार ने गृह और सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास रखा है।

पढ़ें :- Vande Bharat Sleeper :  दूसरी वंदे भारत स्लीपर इस दिन होगी लॉन्च , जानें रूट और स्टॉपेज

इसके साथ ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को वित्त, वाणिज्यकर, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन, विधि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को कृषि और पथ निर्माण विभाग का जिम्मा दिया गया है। विजय चौधरी के पास शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी होगी।

वहीं, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा कोटा से मंत्री बनाए गए संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रावैधिकी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही एकमात्र निर्दलीय मंत्री सुमित कुमार सिंह को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनिकी शिक्षा का मंत्री बनाया गया है।

पढ़ें :- IND vs NZ Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें- प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मिला मौका
Advertisement