Bihar News: बिहार में जहरीली शराब से हो रही लोगों की मौत पर सियासत तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की तरफ से इसको लेकर लगातार हमले बोले जा रहे हैं। अब आरजेडी ने एक पोस्टर के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। आरजेडी ने कहा, जेडीयू का मतलब जहां दारू अनलिमिटेड…
पढ़ें :- लखनऊ-कानपुर का सफर हुआ आसान: 35-45 मिनट में पूरा होगा सफर, CM योगी बोले-यह सब आज नए उत्तर प्रदेश की है पहचान
दरअसल, आरजेडी ने अपनी अधिकारिक सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट जारी किया है। इसमें लिखा हुआ है, 𝐉- जहां, 𝐃- दारू, 𝐔- अनलिमिटेड…इसके साथ ही आगे लिखा, Q- बिहार में शराबबंदी के बावजूद हर घर उपलब्ध शराब तथा जहरीली शराब से हो रही मौतों का ज़िम्मेवार कौन? A- नीतीश कुमार और JDU…
𝐉- जहां
𝐃- दारू
𝐔- अनलिमिटेडQ- बिहार में शराबबंदी के बावजूद हर घर उपलब्ध शराब तथा जहरीली शराब से हो रही मौतों का ज़िम्मेवार कौन?
A- नीतीश कुमार और JDU pic.twitter.com/ZwLjFAEU7P
पढ़ें :- ईरान युद्ध में अब रूस की एंट्री, 'प्रलय विमान' पहुंते ही क्या अब बदल जाएगी जंग की दिशा, अमेरिका के लिए कितना बड़ा संदेश?
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) October 24, 2024
बता दें कि, बिहार में शराब बंदी के बाद भी अक्सर जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत की खबर आती रहती है। बीते दिनों भी कई लोगों की जहरीली शराब पीने से जान चली गयी थी। इसके बाद से ही आरजेडी की तरफ से लगातार नीतीश सरकार पर निशाना साधा जा रहा है।