Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बार फिर सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। महागठबंधन में बड़ी टूट हुई है। कांग्रेस के दो और आरजेडी के एक विधायक बागी हो गए हैं। मोहनिया की राजद विधायक संगीता कुमारी, कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ और मुरारी गौतम चलते सत्र के दौरान विधानसभा में सतापक्ष के तरफ बैठ गये।
पढ़ें :- Badrinath Dham Donation Theft : बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी का आरोपी प्रमोद नौटियाल देर रात गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
महागठबंधन के तीनों विधायकों को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सदन में लेकर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि, ये सभी विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस बड़े राजनीतिक उथल पुथल के बाद एक बार फिर बिहार की राजनीति तेज हो गई है। वहीं कांग्रेस और आरजेडी के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।
महागठबंधन में हुई टूट को लेकर बीजेपी की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। बीजेपी नेता निखिल आनंद ने कहा है कि कोई भी डूबते जहाज में नहीं रहना चाहता। बजट सत्र के दौरान जब विपक्ष के नेता (तेजस्वी यादव) को सदन में रहने का समय नहीं मिलता तो विधायकों को अपना हश्र पता होता है। दोनों पार्टियों में पूरी कवायद वंशवाद की राजनीति को आगे बढ़ाने पर लक्षित है।