Bihar Politics : बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) करीब 18 महीने बाद फिर से भाजपा से हाथ मिलाने जा रहे हैं। वह आज दोपहर 12 बजे इस्तीफा दे सकते हैं और भाजपा के साथ सरकार बनाकर शाम 4 बजे फिर से सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। इसी बीच हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने देर रात भाजपा को समर्थन पत्र सौंप दिया है।
पढ़ें :- सपा से राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर हमलावर, अपनी हैसियत और मर्यादा को भूल रहे हैं, ऐसे बयान गठबंधन के लिए ठीक नहीं है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने एनडीए की सरकार बनाने के लिए भाजपा को अपना समर्थन पत्र दिया है। प्रदेश में सियासी हलचल के बीच भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रविवार चार्टर्ड प्लेन से पटना पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि नड्डा रविवार 1:45 बजे दिल्ली से उड़ान भरेंगे और फिर आज ही शाम 7:30 बजे दिल्ली वापस हो जाएंगे।
सूत्रों की माने तो जेपी नड्डा के साथ लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान समेत 6 अन्य लोग भी इसी प्लेन में पटना आएंगे। सभी नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इससे पहले नीतीश कुमार सुबह मुख्यमंत्री आवास में जेडीयू विधायक दल की बैठक करेंगे।
बता दें कि नीतीश कुमार दो साल पहले भाजपा से नाता तोड़कर महागठबंधन में शामिल हुए थे। तब उन्होंने कभी भाजपा से हाथ न मिलाने का संकल्प लिया था। हालांकि 18 महीने से भी कम समय में वह एक बार फिर से पाला बदलते दिख रहे हैं। वह 2017 में भी भाजपा से रिश्ता तोड़कर आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन शामिल हो गए थे।