Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Bihar Politics: अब जीतन राम मांझी का बड़ा दांव, कहा-हमको दो मंत्री जरूरी चाहिए…

Bihar Politics: अब जीतन राम मांझी का बड़ा दांव, कहा-हमको दो मंत्री जरूरी चाहिए…

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar Politics: बिहार में बीते दिनों नीतीश कुमार आरजेडी से गठबंधन तोड़कर एनडीए के साथ सरकार बना ली। एनडीए गठबंधन से बनी सरकार में भाजपा के नेता विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम बने हैं। हालांकि, अभी कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है। कैबिनेट विस्तार में हो रही देर के बीच HAM के प्रमुख जीतनराम मांझी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, HAM पार्टी को दो मंत्री पद मिलने चाहिए।

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?

HAM से 2 मंत्री की मांग पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कहा, हम शुरू से कह रहे हैं कि एक निर्दलीय विधायक को एक मंत्रालय मिलता रहा है, हम 5 हैं, 4 MLA और एक MLC तो हमें कम से कम 2 मंत्री जरूर चाहिए। मैंने इस बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और गृह मंत्री अमित शाह से बात की है। उन्होंने अभी तक सकारात्मक या नकारात्मक बात नहीं कही है। हमें उम्मीद है कि हमें एक विभाग और मिलेगा।

दरअसल, नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्रियों के साथ ही जीतनराम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन भी मंत्री बनें हैं। लेकिन मांझी अब एक और पद चाहते हैं। माना जा रहा है कि जीतनराम मांझी लोकसभा सीटों के बंटवारे में भी दो का दावा कर सकते हैं। हालांकि, अब तक चर्चा है कि, उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए एक सीट ही दी जा सकती है।

 

 

पढ़ें :- पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है, फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही काम कर रहे हैं: राहुल गांधी
Advertisement