नई दिल्ली। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राम जतन सिन्हा बुधवार को कांग्रेस में शामिल हुए। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य नसिर हुसैन, मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की उपस्थिति में वो कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान पवन खेड़ा ने कहा कि, राम जतन सिन्हा जी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वे लंबे समय तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। मुझे उनका स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है और ये मेरा सौभाग्य है कि इस मौके पर मैं मौजूद हूं। मैं पूरे कांग्रेस परिवार की तरफ से उनका स्वागत करता हूं।
पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी
कांग्रेस में शामिल होने के बाद राम रतन सिन्हा ने कहा कि, मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि मैं सभी की भावनाओं के अनुरूप खुद को सही साबित कर सकूं। आज जो मुझे सम्मान मिला, मैं उससे अभिभूत हूं। मैं पूरी ईमानदारी के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में अपना योगदान दूंगा।
मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि मैं सभी की भावनाओं के अनुरूप खुद को सही साबित कर सकूं।
आज जो मुझे सम्मान मिला, मैं उससे अभिभूत हूं।
मैं पूरी ईमानदारी के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में अपना योगदान दूंगा।
पढ़ें :- सड़क पर मौत बनकर दौड़ी ऑडी! बाइक को टक्कर मार, युवकों के ऊपर चढ़ाई कार, BJP पूर्व जिला अध्यक्ष से जुड़ रहा कार का नाम
: राम जतन सिन्हा जी pic.twitter.com/tqLlohJubE
— Congress (@INCIndia) August 14, 2024
इसके साथ ही बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि, राम जतन सिन्हा जी का राजनीतिक जीवन छात्र आंदोलन से शुरू हुआ। श्री सिन्हा लंबे समय तक बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। इनके कार्यकाल में कांग्रेस को काफी ख्याति मिली थी और पार्टी मजबूत हुई थी। हमें उम्मीद है कि इनके मार्गदर्शन में आने वाले विधानसभा चुनाव में हमें निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।