Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के एलान होते ही देश में सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। सभी राजनीतिक दलों की तरफ से अपने अपने दावे किए जा रहे हैं। बिहार की राजनीति को लेकर भी राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, इस बार लोगों ने दो चीजें देखीं हैं 17 साल बनाम 17 महीने के काम को।
पढ़ें :- Badrinath Dham Donation Theft : बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी का आरोपी प्रमोद नौटियाल देर रात गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि, लोकतंत्र के महापर्व की शुरूआत हो गयी है। बिहार इस बार चौंकाने वाले परिणाम देगा…मैं चौंकाने वाला इस लिए कह रहा हूं क्योंकि लोगों ने 2 चीजें देखी है 17 साल बनाम 17 महीने। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि 10 साल में बिहार के लिए क्या किया है? न बिहार को विशेष पैकेज दिए न ही कोई काम किया।
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार की तरफ से कोई काम नहीं किया गया।
इसकी निंदा मुख्यमंत्री और उनके अन्य मंत्रियों ने भी की है। भाजपा में जाते ही CM कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। मैं उनकी मजबूरियों को समझ रहा हूं कि समझौता करना पड़ता है। इसके साथ ही पेपर लीक मामले पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार को घेरा है।