पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Bihar’s CM Samrat Choudhary) ने जनसुराज पार्टी (Jansuraj Party) के संस्थापक व पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव (Bankipur Assembly by-election) में जीत पर बधाई दी है। सम्राट चौधरी ने सोशल साइट एक्स पर लिखा, कि लोकतंत्र के महापर्व में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव (Bankipur Assembly by-election) में जनता ने जनसुराज को चुना है। उन्होंने कहा कि मैं जनता के इस निर्णय का सम्मान करते हुए प्रशांत किशोर को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूं।
पढ़ें :- अखिलेश यादव से संजय सिंह ने की मुलाकात, AAP-सपा के बीच संभावित चुनावी गठबंधन पर सियासी हलचल तेज
लोकतंत्र के महापर्व में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जनसुराज को चुना है।
मैं जनता के इस निर्णय का सम्मान करते हुए श्री प्रशांत किशोर जी को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूँ।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) August 3, 2026
पढ़ें :- Video : कांग्रेस, बोली-राष्ट्रगान के अपमान के लिए सतीश महाना, नरेंद्र मोदी और BJP को देश से मांगनी चाहिए माफी
प्रशांत किशोर की जीत भाजपा की ही जीत, मीसा भारती का तंज
राजद सांसद मीसा भारती (RJD MP Misa Bharti) ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में प्रशांत किशोर की बढ़त पर कहा, कि कहा जाए तो ये भाजपा के प्रत्याशी की हार है, लेकिन प्रशांत किशोर यदि वहां जीत रहे हैं तो ये भाजपा की ही जीत है। वहां पर प्रत्याशी बदले गए। क्या कारण रहा कि प्रत्याशी बदले गए? जनता को प्रशांत किशोर ने बहुत सारे वादे किए हैं जो कि असंभव है। किसी भी पार्टी के सांसद हों, विधायक हों, उसके लिए ये सब कर पाना बहुत मुश्किल है। ये जगह भाजपा का गढ़ है, जहां पिछले 35-40 सालों से कोई काम नहीं हुआ है उसमें वे कह रहे हैं कि बच्चों को पटना के प्राइवेट स्कूल में भर्ती करवा देंगे, सरकारी स्कूलों में जाने की आवश्यकता नहीं है। जनता को सच्चाई पता नहीं है कि प्रशांत किशोर ही भाजपा के असली प्रत्याशी हैं। जनता को ये बात समझने में समय लगेगा लेकिन जब वे जीत जाएंगे तो ये देखने को मिलेगा।
तेज प्रताप यादव ने इस अंदाज में दी बधाई
प्रशांत किशोर जी को प्रचंड विजय की हार्दिक शुभकामनाएँ
बाँकीपुर विधानसभा से आपकी ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह जीत आपके अथक परिश्रम, समर्पण और जनता के विश्वास का परिणाम है।
पढ़ें :- BJP की नई टीम से मिले पीएम मोदी, पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ खिंचवाई तस्वीर
इस चुनाव में जनशक्ति जनता दल तथा उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने… pic.twitter.com/jPnCuhHBsO
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) August 3, 2026
तेज प्रताप यादव ने लिखा कि प्रशांत किशोर जी को प्रचंड विजय की हार्दिक शुभकामनाएं बांकीपुर विधानसभा से आपकी ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत आपके अथक परिश्रम, समर्पण और जनता के विश्वास का परिणाम है। इस चुनाव में जनशक्ति जनता दल व उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी आपका पूरा समर्थन किया। हमें विश्वास है कि आप बांकीपुर के विकास की नई लहर चलाने का कार्य करेंगे और क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप निरंतर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ते रहें और बांकीपुर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें। एक बार पुनः आपको इस शानदार विजय पर ढेरों-ढेरों शुभकामनाएं जय बिहार! जय हिंद! वंदे मातरम्!