कटिहार: कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) इस समय बिहार में चल रही है। राहुल ने बुधवार को कटिहार में उन्होंने पदयात्रा कर लोगों का अभिवादन किया। इस यात्रा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि वो बाल बाल बच गए है। इसके बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कार से निकलकर बस में बैठ गए और प्रशासन ने लोगों को तत्परता दिखाते हुए शांत किया।
पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य
जानकारी दें कि, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) का आज 18वां दिन है। राहुल की यह यात्रा आज बिहार से एक बार फिर बंगाल में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की यह यात्रा मिर्चाईबारी डीएस कॉलेज होते हुए लाभा में जनसंवाद के बाद बंगाल की ओर प्रस्थान करेंगे। गौरतलब है कि बिहार में कांग्रेस की ये यात्रा ऐसे वक्त हुई है जब पूर्व सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में लौट चुके हैं। कुमार के पाला बदलने से पहले कांग्रेस ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के साथ बिहार में सत्ता साझा किया था।
कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष (President of Bihar unit of Congress) अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) के अनुसार गांधी कुछ दिनों बाद झारखंड के रास्ते राज्य में लौटेंगे। गांधी ने मंगलवार को पूर्णिया में एक रैली को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) पर प्रहार किया। कहा कि महागठबंधन के सहयोगियों के दबाव में जाति सर्वेक्षण कराने के बाद नीतीश खुद को फंसा हुआ महसूस कर रहे थे और भाजपा ने उन्हें बाहर निकलने का रास्ता दे दिया। गांधी ने कहा कि हमें नीतीश कुमार की जरूरत नहीं है।
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने 2020 के विधानसभा चुनाव अभियान के बाद बिहार में अपनी पहली रैली को संबोधित किया था। गौरतलब है कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई। यात्रा के दौरान 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी जो 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।