Bijnor News: बिजनौर के धामपुर में हुए 11 वर्षीय छात्र के अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए छात्र को सकुशल बरामद कर लिया है। छात्र को उस दौरान अगवा किया गया था जब वो स्कूल से अपने घर जा रहा था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्जकर जांच पड़ताल शुरू की तो उसको चौंकाने वाले तथ्य मिले, जिसके बाद पुलिस मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया और छात्र को सकुशल बरामद कर लिया।
पढ़ें :- UP MLC Elections : अखिलेश यादव , बोले- ‘डबल इंजन की डबल हार’, 2027 में बनेगी पीडीए की सरकार
बिजनौर जनपद के धामपुर थाना क्षेत्र के गांव मीमला निवासी आशुतोष चौहान का 11 वर्षीय पुत्र शशांक चौहान धामपुर स्थित स्कूल से पढ़ाई करने के बाद वापस घर जा रहा था। जैसे ही शशांक अपने गांव के समीप पहुंचा तो उसके चचेरे भाई गौरव चौहान ने अपने स्कूली दोस्त अर्जुन, सूरज निराला व बल्ली सिंह के साथ मिलकर उसको अगवा कर लिया।
इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान बच्चे का जूता नाले पास पड़ा मिला। इसके बाद एसपी अभिषेक झा ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया। जांच में खुलासा हुआ कि छात्र के चचेरे भाई गौरव चौहान ने घटना की योजना बनाई थी। इस मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है और छात्र को सकुशल बरामद करते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बिजनौर के एसपी अभिषेक झा ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि, मामले में सामने आया कि छात्र का एक चचेरा भाई गौरव है, जिसने पैसों के लालच में आकर इस घटना को पूरी साजिश रची थी। गौरव के एक साथी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रिपोर्ट – रुपक त्यागी
पढ़ें :- Cyclone Arnab : लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा, वाराणसी-अयोध्या समेत इन जिलों में 3 दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट