बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नगीना-धामपुर मार्ग स्थित पुरैनी टोल प्लाजा पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। टोल प्लाजा पर ड्यूटी कर रही महिला कर्मचारी से कथित तौर पर नशे में धुत कार चालक ने अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब वहां तैनात 65 वर्षीय निजी सुरक्षाकर्मी महिपाल सिंह महिला के बचाव में आए और आरोपी को समझाने की कोशिश की, तो उसने कार से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच सीएम योगी का अयोध्या दौरा कल, पूरे कार्यक्रम में चंपत राय की 'नो एंट्री'
टक्कर लगने से महिपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आरोपी मौके से कार लेकर फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पूरी वारदात कैद बताई जा रही है।
बिजनौर
बिजनौर के पुरैनी टोल प्लाजा पर एक कार चालक के हंगामे का मामला सामने आया है टोल कर्मचारियों के अनुसार चालक ने पहले महिला कर्मचारी से अभद्रता की और बाद में विवाद बढ़ गया आरोप है कि चालक ने वाहन आगे बढ़ाकर एक सुरक्षा कर्मी को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।#BijnorNews… pic.twitter.com/Sq3JrmHv01
— Prime News (@PrimeNewsInd) June 18, 2026
पढ़ें :- पीलीभीत: 60 साल के बुजुर्ग ने 9 साल की बच्ची को 2 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार और घर पर चला बुलडोजर
बिजनौर पुलिस के अनुसार, यह घटना 17 जून को हुई। घायल महिपाल सिंह को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में मेरठ के जस्वंत राय अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने वाहन की पहचान कर ली है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।