Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Bike Riders Dangerous Stunts Video: बाइक पर सवार 3 लड़कों ने किया खतरनाक स्टंट, कंट्रोल नहीं हुई बाइक और…

Bike Riders Dangerous Stunts Video: बाइक पर सवार 3 लड़कों ने किया खतरनाक स्टंट, कंट्रोल नहीं हुई बाइक और…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bike Riders Dangerous Stunts Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाइक पर तीन लोग सवार हैं. सड़क पर बारिश का पानी भी दिखाई दे रहा है. इसी बीच बाइक सवार तीन युवक सड़क पर आगे की और बाइक चलाते हुए आते हैं.

पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं

तभी बाइक चलाने वाला लड़का बाइक आगे लेते हुए आता है और स्टंट करने की कोशिश करते हुए बाइक के आगे वाले टायर को हवा में उठा देता है. सड़क पर बारिश के भरे हुए पानी में बाइक का टायर फिसल जाता है, जिस वजह से बाइक का टायर स्लिप हो जाता है. इसके बाद बाइक कंट्रोल नहीं होती है और तीनों धड़ाम से औंधे मुंह सड़क पर गिर पड़ते हैं.

पढ़ें :- पीएम मोदी और सूर्य कुमार यादव के सामने बच्ची ने सुरीली आवाज में सुनाई गणेश वंदना, गीत में बप्पा को विघ्ननाशक और विवेकदायक बताया

स्टंट करने के चक्कर में सड़क पर गिरे बाइक सवार के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है. जिसे अब तक 5.57 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, ‘यह लोग गिर गए या यही स्टंट था’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘और मारो स्टंट करो लोगों को इंप्रेस’।

Advertisement