पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय वाहन चोरों के एक अंतरजनपदीय गिरोह का सोनौली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और 10,200 रुपये नकद बरामद किए हैं।पदीय गिरोह का सोनौली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और 10,200 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पढ़ें :- Kanpur Dehat News : जनसमस्याओं को लेकर सपा का प्रदर्शन, नरेंद्र पाल सिंह 'मनु' ने बुलंद की जनता की आवाज
पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर खड़ी बाइकों को दिनदहाड़े चोरी करते थे। इसके बाद चोरी की मोटरसाइकिलों को नेपाल ले जाकर बेच देते थे और बिक्री से मिली रकम शराब, कैसीनो और जुए में उड़ा देते थे।
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एसबीआई बैंक के पास से तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने पनियरा और भिटौली थाना क्षेत्रों से चोरी की गई बाइकों समेत घुघली और परसामलिक क्षेत्र से वाहन चोरी कर नेपाल में बेचने की बात कबूल की।
पुलिस के अनुसार गिरोह लंबे समय से सीमा क्षेत्र में सक्रिय था। अब पुलिस चोरी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों और नेपाल कनेक्शन की भी जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट