Binny Bansal : ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल ने अब कंपनी से पूरी तरह अलग हो गए हैं। बिन्नी बंसल ने फ्लिपकार्ट के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। इसकी पुष्टि फ्लिपकार्ट और खुद बिन्नी बंसल पुष्टि कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्तीफे के बाद एक बार फिर बिन्नी बंसल नया स्टार्टअप वेंचर ऑपडोर (OppDoor) पर अपना ध्यान देंगे।
पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर
बता दें कि सचिन बंसल और बिन्नी बंसल (Binny Bansal) का नाम फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर के रूप में जाना जाता है। इस इस्तीफे के साथ ही फ्लिपकार्ट में बंसल युग की समाप्ति हो गयी है। फ्लिपकार्ट को वर्ष 2018 में वॉलमार्ट ने खरीद लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिन्नी बंसल (Binny Bansal) ने फ्लिपकार्ट में अपना पद छोड़ने का यह फैसला कंपनी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने के बाद लिया है।
ऑपडोर पर फोकस करेंगे बिन्नी बंसल
बिन्नी बंसल (Binny Bansal) ऑपडोर (OppDoor) ई-कॉर्मस ब्रांड को ग्लोबली आगे बढ़ाना चाहते हैं और बिन्नी ने इस नई कंपनी पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करने के लिए फ्लिपकार्ट से अलग होने का फैसला लिया है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि फ्लिपकार्ट एक बेहतरीन स्थिति में है। कंपनी एक मजबूत लीडरशिप में काम कर रही है। इसी के साथ फ्लिपकार्ट का भविष्य भी सुनहरा है। इसी विश्वास के साथ मैंने कंपनी को छोड़ने का फैसला लिया है। क्योंकि, मैं जानता हूं कि फ्लिपकार्ट सही हाथों में है।
फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल ने आगे कहा, ‘मैं फ्लिपकार्ट के बेहतर भविष्य की कामना करता हूं और कंपनी को सदैव आगे बढ़ने के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मैं कंपनी छोड़ने के बाद भी फ्लिपकार्ट को सपोर्ट करता रहूंगा।’