Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Mika Singh पर लगाए आरोप पर भड़कीं बिपाशा बसु, कहा – टॉक्सिक लोग…

Mika Singh पर लगाए आरोप पर भड़कीं बिपाशा बसु, कहा – टॉक्सिक लोग…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bipasha Basu Vs Mika Singh: बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह ने एक्ट्रेस बिपाशा बसु को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया था। उसकी वजह से वो अचानक सुर्खियों में आ गए। मीका सिंह ने कहा था कि बिपाशा को उनकी वजह से फिल्में नहीं मिल पा रही हैं और इसलिए वो घर बैठने पर मजबूर हैं। मीका सिंह के इस शॉकिंग बयान के बीच अब बिपाशा बसु ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इनडायरेक्टली सिंगर को टॉक्सिक बता दिया है।

पढ़ें :- Designer Outfit: राधिका मर्चेंट की खास साड़ी ने खींचा ध्यान, जानिए कितनी हो सकती है कीमत

मीका सिंह के विवादित बयान के बीच बिपाशा बसु ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिपाशा ने क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए मीका सिंह के बयानों पर रिएक्ट किया है, उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा है,’टॉक्सिक लोग अराजकता फैलाते हैं, उंगली उठाते हैं, दोष दूसरों पर मढ़ते हैं और जिम्मेदारी लेने से बचते हैं।’

मीका सिंह ने बिपाशा बसु और करणवीर ग्रोवर के प्रोफेशनल बिहेवियर पर सवाल खड़े किए हैं और कहा कि वो दोनों अपनी बदौलत ही आज घर पर बैठने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में बिपाशा बसु ने अपनी पोस्ट के साथ एक नोट भी साझा किया है। बिपाशा बसु ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘टॉक्सिसिटी और नेगेटिविटी से दूर रहे हैं, गॉड ब्लेस ऑल दुर्गा दुर्गा।’

मीका का खुलासा किया है कि वो सीरीज ‘डेंजरस’ में बिपाशा नहीं बल्कि किसी नए एक्ट्रेस को करण के साथ कास्ट करने वाले थे, लेकिन बिपाशा की वजह से उनको कास्ट किया गया था। मीका ने बिपाशा बसु को लेकर कहा, ‘आप सोचते हैं कि वह आज बेरोजगार क्यों हैं? भगवान सब देख रहे हैं। ‘ सिंगर का कहना है कि ‘डेंजरस’ की शूटिंग के समय बिपाशा और करण ने काफी दुखी किया था, मेरी सीरीज का बजट 4 करोड़ था, लेकिन उन दोनों के नखरों की वजह से वो 14 करोड़ के पार चला गया था।

पढ़ें :- The Great Indian Kapil Show Season 5 : कपिल शर्मा की पुरानी पलटन वापस, रिलीज डेट सामने आने के साथ ही प्रोमो में गानें की खूब हो रही है तारीफ
Advertisement