Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उपचुनाव में 9 सीटों पर BJP गठबंधन की जीत सुनिश्चित, अखिलेश यादव की साइकिल पंचर होकर लगने वाली है किनारे : केशव मौर्य

उपचुनाव में 9 सीटों पर BJP गठबंधन की जीत सुनिश्चित, अखिलेश यादव की साइकिल पंचर होकर लगने वाली है किनारे : केशव मौर्य

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। ​उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा और समाजवादी पार्टी ने चुनाव को लेकर अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। इसके साथ ही एक दूसरे पर हमले भी तेज हो गए हैं और सभी सीटों पर जीत के दावे भी किए जा रहे हैं। इन सबके बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोलते हुए PDA को परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी बताया है।

पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, यूपी की 9 सीटों के उपचुनाव में भाजपा गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी (फर्जी PDA) का खेल खत्म हो चुका है। अखिलेश यादव की साइकिल अब पंचर होकर किनारे लगने वाली है। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर जनता ने कांग्रेस मुक्त भारत की नींव रख दी है और प्रधानमंत्री मोदी जी को भरपूर आशीर्वाद दिया है।

इसके साथ ही आगे लिखा, जम्मू-कश्मीर में NC ने गठबंधन के बावजूद कांग्रेस को सत्ता से बाहर रखकर ठेंगा दिखा दिया है। अब महाराष्ट्र और झारखंड में भी भाजपा सरकार बनाने का इंतजार है। वहीं, यूपी में कांग्रेस-सपा का गठबंधन खटाई में पड़ चुका है–दोनों का जहाज डूबने से कोई नहीं रोक सकता। जय भाजपा, तय भाजपा। कांग्रेस-सपा, डूबता जहाज।

Advertisement