Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीजेपी ने तीन राज्यों के प्रभारियों का किया एलान, यूपी की ज़िम्मेदारी इन्हें मिली तो गुजरात और पंजाब के प्रभारी नियुक्त

बीजेपी ने तीन राज्यों के प्रभारियों का किया एलान, यूपी की ज़िम्मेदारी इन्हें मिली तो गुजरात और पंजाब के प्रभारी नियुक्त

By अनूप कुमार 
Updated Date

BJP : अगले साल उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी ने मंगलवार को नए राज्य चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने इन राज्यों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है। उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

पढ़ें :- लड़के-लड़कियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा, ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बिठाया है वो भी जाएगा: राहुल गांधी

वहीं पंजाब में सतीश पूनिया को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है तो गुजरात की जिम्मेदारी तरुण चुग को प्रदेश प्रभारी के तौर पर सौंपी गई है।

 

 

 

 

इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान किया था। इसमें कुछ पुराने चेहरों की वापसी हुई है और पार्टी के अलग-अलग विंग में कई बदलाव किए गए हैं। ये नियुक्तियां ऐसे समय में हुई हैं जब बीजेपी कई राज्यों में चुनावों की तैयारी कर रही है और अलग-अलग राज्यों और सामाजिक समूहों में अपने संगठन को मजबूत करना चाहती है।

पढ़ें :- अभिजीत दीपके, बोले- गांधी देश की आत्मा, अंबेडकर रीढ़ की हड्डी और नेहरू दिमाग हैं,मुंबई सिर्फ ट्रेलर, फाइनल दिल्ली में होगा
Advertisement