Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीजेपी सरकार ने ‘ एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को किया साकार : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह

बीजेपी सरकार ने ‘ एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को किया साकार : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अयोध्या में भव्य रामायण शोभायात्रा को जय श्रीराम का ध्वज लहराकर किया रवाना – ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को किया साकार। भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रविवार को भक्ति, संस्कृति और भव्यता का अनूठा संगम देखने को मिला। जब पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने साकेत महाविद्यालय परिसर में जय श्रीराम का ध्वज लहराते हुए और ढोल-नगाड़े बजाकर रामायण पर आधारित भव्य शोभायात्रा को रवाना किया।

पढ़ें :- आज का भारत सिर्फ अपने सपने पूरे नहीं कर रहा बल्कि हर मित्र देशों के सपनों के है साथ: पीएम मोदी

दीपोत्सव 2025 की यह शोभायात्रा ‘त्रेता युग’ की झलक प्रस्तुत करती हुई श्रद्धा, लोकनृत्य और सांस्कृतिक उत्साह का अद्भुत उदाहरण बनी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में दीपोत्सव का हर संस्करण स्वयं का रिकॉर्ड तोड़ते हुए आस्था और भव्यता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

इस वर्ष का दीपोत्सव केवल दिव्यता का उत्सव नहीं, बल्कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना का सशक्त प्रतीक भी है, जो सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है। झांकियों में मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण और स्वच्छ भारत अभियान के संदेशों को भी दर्शाया गया है, जो हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।

Advertisement