BJP government UP: उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर वार्षिक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकंज चौधरी समेत अन्य नेता शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, विगत नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में जो भी परिवर्तन हुआ है… वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन, जनप्रतिनिधियों द्वारा सेवा-भाव से किए गए कार्यों तथा जनता-जनार्दन के सहयोग का प्रतिफल है।
पढ़ें :- समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने के लिए तैयार बैठे हैं...केशव मौर्य का बड़ा बयान
सीएम ने कहा, हम लोगों ने नौ वर्षों में प्रदेश में 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरी दी है, जिसमें 2 लाख 19 हजार केवल पुलिस भर्ती हुई है। हम लोगों ने प्रदेश में पुलिस-व्यवस्था में सुधार कर उसे आधुनिक बनाने का कार्य किया है। चाहे Forensic Science Laboratory की स्थापना हो, Uttar Pradesh State Institute of Forensic Science के निर्माण का कार्य हो, UPSSF का गठन हो या पीएसी की वाहिनियों को पुनः सशक्त करने का कार्य… इन सभी क्षेत्रों में प्रभावी पहल की गई है।
पुलिस रिफॉर्म के अंतर्गत प्रदेश के सात जनपदों में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू की गई है। आज हमारे पास फॉरेंसिक लैब्स, राज्य फॉरेंसिक संस्थान, उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (UPSSF) तथा एसडीआरएफ उपलब्ध हैं। साथ ही, प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एक-एक साइबर थाना भी स्थापित किया गया है। आज आप देख रहे होंगे कि एक्सप्रेस-वे के रूप में देश के कुल इंफ्रास्ट्रक्चर का लगभग 55 प्रतिशत हिस्सा उत्तर प्रदेश में है। गंगा एक्सप्रेस-वे इसी माह पूर्ण होने जा रहा है। इसके निर्माण के उपरांत उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 60 प्रतिशत हो जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क उत्तर प्रदेश के पास है। देश में सर्वाधिक शहरों में मेट्रो का संचालन यहीं हो रहा है। देश की पहली रैपिड रेल दिल्ली–मेरठ के बीच प्रारंभ हो चुकी है। देश का पहला अर्बन (शहरी) रोप-वे उत्तर प्रदेश के वाराणसी में निर्माणाधीन है तथा देश का पहला इनलैंड वॉटर-वे भी उत्तर प्रदेश में विकसित किया गया है। उन्होंने आगे कहा, आज उत्तर प्रदेश में कुल 16 एयरपोर्ट संचालित हैं, जिनमें 04 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। देश का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर में विकसित किया जा रहा है। 28 मार्च को इसके उद्घाटन हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने आगे कहा, इन्वेस्टमेंट तभी आता है जब सरकार की नीयत अच्छी होती है। जापान, सिंगापुर और जर्मनी से बड़े पैमाने पर निवेश के लिए निवेशक उत्तर प्रदेश में आने वाले हैं। उनके प्रस्तावों से संबंधित पत्र अभी से प्राप्त होने लगे हैं और इस दिशा में सरकार ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। जिस प्रदेश में पहले निवेशक नहीं आते थे, अब वहां लगभग ₹15 लाख करोड़ का निवेश GBC के माध्यम से आगे बढ़ चुका है, जबकि लगभग ₹6 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव वर्तमान में क्रियान्वयन हेतु तैयार हैं।
पढ़ें :- राजभर के आरोपों पर अखिलेश बोले- भविष्यवाणी कर बतायें भाजपा उन्हें कितनी सीट दे रही
2012 से 2017 के बीच कुल ₹95 हजार करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान किया गया था। वहीं, 2017 से अब तक के नौ वर्षों में हमने ₹3 लाख 16 हजार 800 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान अन्नदाता किसानों को किया है। ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के अंतर्गत प्रति लाभार्थी ₹1 लाख की सहायता प्रदान की जा रही है। मुझे प्रसन्नता है कि अब तक 5 लाख से अधिक बेटियों के विवाह इस योजना के माध्यम से संपन्न कराए जा चुके हैं।