लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा हर सच्चे इंसान के विरूद्ध है। जो जनता के अधिकार की बात करे उसे भाजपा अपना विरोधी मानती है। दरअसल, उन्होंने ‘आमरण अनशन’ पर बैठे डॉ. ओम शंकर जी से अनुरोध किया कि वो अपना आमरण अनशन तोड़ें और जनता के रक्षक ‘इंडिया गठबंधन’ का साथ दें।
पढ़ें :- सीएम योगी बोले- किसी तर्क या सबूत को न मनाने वाले लोग 'विकसित भारत 2047' के विजन के असली विरोधी
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, BHU को बचाने के लिए भाजपा के ख़िलाफ़ ‘आमरण अनशन’ पर बैठे डॉ. ओम शंकर जी से अनुरोध है कि वो अपना आमरण अनशन तोड़ें और जनता के रक्षक ‘इंडिया गठबंधन’ का साथ देकर भ्रष्ट भाजपा को हटाने के लिए नया व्रत लें।
इसके साथ ही आगे लिखा कि, भाजपा हर सच्चे इंसान के विरूद्ध है। जो जनता के अधिकार की बात करे उसे भाजपा अपना विरोधी मानती है क्योंकि भाजपा जनता के हक़ को छीननेवाली पार्टी है। जो निजीकरण के ख़िलाफ़ है भाजपा उसे भी अपना दुश्मन समझती है क्योंकि वो उन खरबपतियों की कठपुतली है जो निजीकरण करके बेतहाशा मुनाफ़ा कमाना चाहते हैं। जनता जन-विरोधी भाजपा को इतिहास बना देगी।