नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता में कहा कि देश में पहले दो चरणों के चुनाव के बाद स्पष्ट था कि BJP साउथ में साफ और नार्थ में हाफ है। फिर जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी की भाषा में बदलाव आया, उससे स्पष्ट हो गया कि INDIA गठबंधन को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलना तय है।
पढ़ें :- भाजपा कैबिनेट मंत्री और नेताओं के साथ पूर्व सपा सांसद डॉ एसटी हसन की वायरल फोटो पर उनका तंज, में तो पीडीए को मजबूत करने जा रहा हूँ
उन्होंने कहा कि हमने जनता के सामने 5 न्याय और 25 गारंटी रखीं हैं। अभी मैं ‘किसान न्याय’ का जिक्र करना चाहता हूं। क्योंकि नरेंद्र मोदी ने अपने पूंजीपतियों मित्रों के 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया, लेकिन किसानों का एक रुपए भी माफ नहीं किया। जबकि डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में UPA सरकार ने 72,000 करोड़ का कृषि ऋण माफ किया था। कांग्रेस पार्टी किसानों के लिए भी 5 न्याय लेकर आई है। जिसमें MSP की कानूनी गारंटी और कर्ज माफी मुख्य है।
Watch: Press briefing by Shri @Jairam_Ramesh in Chandigarh. https://t.co/W8jPtjTQWc
— Congress (@INCIndia) May 24, 2024
पढ़ें :- राम राज्य और समाजवाद में विश्वास रखने वाले सच्चे सनातनी, बुराई फैलाने वाले नकली सनातनी : अखिलेश यादव
जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से कुछ दिन पहले सारे राज्यों के मुख्य सचिवों को एक पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इस पत्र में कहा गया है कि जो किसान पराली जलाते हैं, उन्हें MSP नहीं देना चाहिए। लेकिन कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है। हमने किसान के साथ श्रमिक न्याय, नारी न्याय और युवा न्याय की बात की है। जिसमें श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 400 रुपए होगी।
हर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए मिलेगा। शिक्षित युवा को 1 लाख रुपए की अप्रेंटिसशिप का अधिकार मिलेगा।