लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा ‘डबल इंजन’ की सरकार नहीं, ‘डबल ब्लंडर’ की सरकार है। भाजपा ने देश की गाड़ी को भी गलत पटरी पर डाल दिया है। दरअसल, अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर वंदे भारत ट्रेन की घटना पर एक न्यूज के साथ एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें लिखा, ‘रास्ता भटक गई वंदे भारत-जाना था गोवा, निकल गई कल्याण।’
पढ़ें :- बसपा छोड़ सपा में पहुंचे मयंक द्विवेदी, क्या ब्राह्मण वोट बनेगा सपा का नया आधार?
भाजपा ‘डबल इंजन’ की सरकार नहीं, ‘डबल ब्लंडर’ की सरकार है।
भाजपा ने देश की गाड़ी को भी गलत पटरी पर डाल दिया है। pic.twitter.com/wcCwEhjjLb
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 24, 2024
पढ़ें :- BJP सरकार पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, कहा-2017 से अब तक प्रदेश में बाबा साहेब की 151 से अधिक प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया गया
मीडिया रिपोर्ट की माने तो, सोमवार को एक वंद भारत ट्रेन महाराष्ट्र में रास्ता भटक गई। इसके कारण करीब 90 मिनट लेट होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। दरअसल, देश की सबसे आधुनिक और तेज रफ्तार वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ अजीबोगरीब घटना घटी है। बताया जा रहा है, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से गोवा के मडगांव तक जाने वाली यह ट्रेन बीच रास्ते में रास्ता भटक गई। ट्रेन गलत दिशा में पहुंच गई। दरअसल, वंदे भारत एक्सप्रेस को दिवा स्टेशन से पनवेल की तरफ मुड़ना था। टेक्निकल गड़बड़ी के कारण ट्रेन सीधे कल्याण की ओर चली गई। इसकी जानकारी होने पर ट्रेन को रोका गया। इस गलती की वजह से ट्रेन अपने गंतव्य पर 90 मिनट की देरी से पहुंची।