पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: सोमवार को महराजगंज के भाजपा कार्यालय में आयोजित सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यशाला में नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि एक विचारधारा है, जो राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सक्रिय सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती तभी संभव है जब अधिक लोग सक्रिय सदस्य बनकर संगठन को मजबूत करें।
पढ़ें :- स्वास्थ्य विभाग व UPMSCL के खिलाफ चल रही ईडी की जांच के चलते एसीएस अमित कुमार घोष पर गिरीगाज , योगी सरकार ने 10 आईएएस का किया तबादला
सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान को मजबूती प्रदान करना था। इसके तहत, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा की विचारधारा में राष्ट्रसेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का भाव निहित है।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने साझा किए विचार
इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय पांडे और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीतियों पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों के बारे में बताएं, ताकि पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत हो सके।
महराजगंज जिले के प्रमुख कार्यकर्ता हुए शामिल कार्यशाला में महराजगंज जिले के कई प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए अपने-अपने विचार और सुझाव साझा किए।
पढ़ें :- हम अपनी राजनीतिक ताकत पहचान लें तो लाखों सरकारी नौकरियां सीधे निषाद-कश्यप समाज के नौजवानों के घरों में होंगी: संजय निषाद
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट