पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::सदर विधानसभा क्षेत्र के गौनरिया बाबू में आयोजित भाजपा पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने क्षेत्रवासियों से संवाद किया। उन्होने टोल फ्री नम्बर पर मिस्ड कॉल के माध्यम से सैकड़ो लोगो को पार्टी की सदस्यता कराई।
पढ़ें :- अचानक 'अरबपति' बना बिहार का गरीब परिवार, खाते में अरबों का बैलेंस देख उड़े होश, जानें क्या है पूरा सच
इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि बीजेपी एकमात्र दल है, जो अपनी पार्टी के संविधान के अनुसार अक्षरश: लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपने कार्य का विस्तार कर रहा है और जन-सामान्य की आशा, आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए अपने आप को निरंतर योग्य बनाता रहता है।
उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का एक और दौर प्रारंभ हुआ है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनसंघ से लेकर अब तक हमारे नेताओ और कार्यकर्ताओ ने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने का भरसक प्रयास किया है।हम जनसामान्य के कल्याण के लिए समर्पित होकर नेशन फर्स्ट की भावना को जीते हुए चलते ही रहे। पंकज चौधरी ने कहा कि चुनौती को चुनौती देना बीजेपी की रगों में है। जहां चुनौती है, वहां दिलों में कमल खिलाना है।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने भाजपा सरकार की उपलब्धियो पर भी प्रकाश डाला।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, प्रधान रामेंद्र पटेल ,पूर्व प्रधान अजय पटेल,सतेंद्र पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
पढ़ें :- Ram Mandir Donation Theft Case : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, यूपी सरकार व ट्रस्ट से जवाब मांगा, SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट