पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: आदर्श नगर पंचायत सोनौली के बाल्मीकि नगर वार्ड नंबर 11 में स्थित वाटर हेड टैंक एवं नलकूप पिछले एक वर्ष से खराब है. जिसके कारण वार्डवासियों को पेयजल को लेकर भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए भाजपा युवा नेता रवि वर्मा ने इसकी जानकारी नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी जी को दिया एवं तत्काल मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से शिकायत की। भाजपा युवा नेता रवि वर्मा ने बताया कि मेरे शिकायत के संदर्भ में अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि पुराना नलकूप भ्रष्ट है एवम नए नलकूप की अधिष्ठापन जिलाअधिकारी महोदय द्वारा स्वीकृत है । जल्द ही नए नलकूप को अधिष्टतापित किया जाएगा।
पढ़ें :- Chhath Mahaparva : सीएम योगी ने गोमती तट पर पहुंचकर किया छठ पूजन, सैकड़ों महिलाओं ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट