Prajwal Revanna Sex Video Scandal: प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) सेक्स वीडियो स्कैंडल में बीजेपी के नेता और पेशे से वकील जी. देवराजे गौड़ा को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में जी. देवराजे गौड़ा (G Devaraje Gowda) पर कथित तौर पर जुड़े एक अश्लील वीडियो (Obscene video) को लीक करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता को हासन से गिरफ्तार किया है।
पढ़ें :- Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल में होने जा रहा बड़ा उल्टफेर, बंगाल-असम समेत तीन राज्यों में बनेगी भाजपा सरकार
पुलिस के मुताबिक, प्रज्वल रेवन्ना सेक्स वीडियो स्कैंडल (Prajwal Revanna Sex Video Scandal) केस में पेन ड्राइव के जरिए वीडियो लीक करने के आरोप में देवराजे गौड़ा को हिरियुर पुलिस ने चित्रदुर्ग जिले के गुलिहाल टोल नाका पर गिरफ्तार किया। गौड़ा को हासन पुलिस से मिली गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा गौड़ा के खिलाफ एक महिला से यौन उत्पीड़न का मामला भी दर्ज करवाया था। दरअसल, कर्नाटक में 26 अप्रैल को वोटिंग से पहले कथित तौर पर के सांसद रेवन्ना (JDS MP Prajwal Revanna) से जुड़े कई अश्लील वीडियो (Obscene video) सामने आए थे।
वीडियो को लीक करने के आरोपों को बीजेपी नेता देवराजे गौड़ा (G Devaraje Gowda) पहले ही खारिज कर चुके हैं। गौड़ा का कहना है कि प्रज्वल के वीडियो उन्होंने नहीं बल्कि कांग्रेस ने लीक किए हैं। बीजेपी नेता का कहना है कि उन्होंने पहले भी पार्टी नेतृत्व को सावधान किया था कि प्रज्वल को हासन लोकसभा सीट से टिकट ना दिया जाए। हालांकि, जेडीएस और बीजेपी में गठबंधन (JDS-BJP Alliance) के बाद प्रज्वल को ही चुनाव में उतार दिया गया।