Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. जबलपुर में विवाद शांत कराने निकलीं भाजपा महिला नेता की अपनी ही पिस्टल से मौत

जबलपुर में विवाद शांत कराने निकलीं भाजपा महिला नेता की अपनी ही पिस्टल से मौत

By Harsh Gautam 
Updated Date

मृतका संगीता रजक की फाइल फोटो

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आई है। रांझी थाना क्षेत्र के न्यू शोभापुर में शनिवार देर रात भाजपा की महिला नेता संगीता रजक की अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से गोली लगने के कारण मौत हो गई। मृतका ने पिछले नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के टिकट पर गोकलपुर वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ा था। इस घटना के बाद से इलाके और राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।

पढ़ें :- रिपोर्ट : उज्जैन में मोहन यादव के परिवार ने धड़ाधड़ खरीदे प्लाट! कांग्रेस बोली- राम मंदिर के बाद अब महाकाल उज्जैन में भी मची है लूट

आधी रात को हुआ विवाद, हड़बड़ाहट में चली गोली

घटना शनिवार देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की है। संगीता रजक के घर के बाहर कुछ अज्ञात लोग गाली-गलौज और हंगामा कर रहे थे। शोर सुनकर संगीता अपने पति बंटी रजक के साथ बाहर आईं और उपद्रवियों को फटकारा। इस बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया और संगीता गुस्से में घर के अंदर से अपने पति बंटी रजक की लाइसेंसी पिस्टल ले आईं। इसी दौरान अचानक हड़बड़ाहट में ट्रिगर दब गया और गोली सीधे उनके पेट में जा लगी।

अस्पताल में तोड़ा दम, पुरानी रंजिश की भी जांच

गंभीर हालत में परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

पढ़ें :- 16 साल के लड़के ने भाई-भाभी और भतीजे की कर दी हत्या बोला- दो दिन खाना नहीं दिए, जेल में मिलेगा..

रांझी थाना पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला मिसफायर का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल खंगाल रही है। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही संगीता के घर पर अज्ञात बदमाशों ने बमबाजी और कार में तोड़फोड़ की थी, जिसकी शिकायत भी दर्ज थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि देर रात हंगामा करने वाले कौन थे और विवाद की असली वजह क्या थी।

Advertisement