पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज:: सोनौली नगर पंचायत कार्यालय में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पढ़ें :- PM Kisan Yojana 23th Installment : चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये, 23वीं किस्त नहीं आई तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
भाजपा नेता रवि वर्मा ने अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने अहिल्याबाई को नारी शक्ति, प्रशासनिक कुशलता और धर्मपरायणता का प्रतीक बताया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विशुन देव चौरसिया ने कहा कि अहिल्याबाई ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया। उन्होंने समाज को नई दिशा दी और उनके पदचिह्नों पर चलकर जन कल्याण की भावना को मजबूत करना चाहिए।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी राहुल यादव, भाजपा नेता प्रेम जायसवाल, प्रेम सिंह, राजू गुप्ता, विकास मिश्रा, बैजनाथ वर्मा, मनीष गुप्ता, धर्मेंद्र जायसवाल, राजकुमार जायसवाल सहित पालिका के कर्मचारी और नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पढ़ें :- डबल इंजन की डबल टंकी ही जब सारा पैसा कमीशन में खा जाएंगी तो ठेकेदार ऐसी ही ‘जानलेवा टंकिया’ बनाएंगे: अखिलेश यादव