BJP Loksabha Candidate : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने शनिवार को 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जिसमें उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, असम व अन्य राज्यों की लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल रहे। हालांकि, भाजपा ने रविवार को असम के उम्मीदवारों की कुछ सुधारों के बाद एक संशोधित सूची जारी करनी पड़ी है।
पढ़ें :- सपा से राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर हमलावर, अपनी हैसियत और मर्यादा को भूल रहे हैं, ऐसे बयान गठबंधन के लिए ठीक नहीं है.
दरअसल, पहली सूची में भाजपा ने असम की 14 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की। इस दौरान पार्टी ने कुछ नामों को गलत बताया। पहली सूची की घोषणा करते समय इस तथ्य पर भी विचार नहीं किया गया कि असम में परिसीमन हुआ था। हालांकि, भाजपा ने रविवार को एक्स पोस्ट के जरिये नई सूची शेयर की। जिसमें असम राज्य के उम्मीदवारों की सूची में संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या और नाम को सही किया गया है।
संशोधित सूची-
बता दें कि असम में मंगलदाई और कलियाबोर जैसी कुछ सीटें, जो अब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र नहीं हैं, उनका उल्लेख सूची में किया गया था और उनके आगे उम्मीदवारों के नाम भी उल्लिखित थे।
पढ़ें :- Viral Video : अजमेर में इजरायली महिला पर्यटक से गंदी बात, पुलिस ने सिखाया सबक
पहली सूची-