Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का नया वीडियो वायरल, बोले- एसीपी का गला नहीं पकड़ा बल्कि उन्हें रास्ते से हटने को कहा

बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का नया वीडियो वायरल, बोले- एसीपी का गला नहीं पकड़ा बल्कि उन्हें रास्ते से हटने को कहा

By santosh singh 
Updated Date

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद जिले के लोनी में राम कथा से पहले कलश यात्रा के दौरान बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर (BJP MLA Nandkishore Gurjar) और पुलिस के बीच विवाद में एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें विधायक और उनके समर्थक पुलिस अधिकारी के साथ बहस और मारपीट करते दिख रहे हैं। इस पर विधायक का कहना है कि वो गला नहीं पकड़ रहे बल्कि उन्हें रास्ते से हटने के लिए कह रहे थे।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

वहीं, अपनी ही सरकार तथा आला अफसरों पर सवाल उठाने वाले गुर्जर कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) मिलने के बावजूद झुकने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने साफ कहा कि वो गलत बात के लिए लड़ते रहे हैं। वो बीजेपी के एक छोटे से कार्यकर्ता हैं, इस नाते उन्होंने संगठन को पूरी इमानदारी से जवाब दिया है। इसमें ये बताया गया कि पुलिस किस प्रकार से आमजन की धार्मिक भावनाओं का अनादर करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने मेरा कुर्ता नहीं फाड़ा बल्कि लोकतंत्र का चीरहरण किया है।

क्या है मामला?

नीलम फैक्ट्री रोड (Neelam Factory Road) पर स्थित कंबाइंड हॉस्पिटल के पास गुरुवार को राम कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई थी। पुलिस द्वारा बिना अनुमति यात्रा निकालने की बात कहकर इसको रोकने का प्रयास किया था। यात्रा में लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर (MLA Nand Kishore Gurjar) सिर पर रामचरित्र मानस लेकर चल रहे थे।

उनका कहना था कि उन्होंने परमिशन ली हुई है। इसको लेकर पुलिस से पहले तीखी नोकझोंक और फिर धक्का-मुक्की हो गई थी। इस दौरान गिरने से विधायक के कपड़े फट गए थे। इसके बाद ही विधायक ने पुलिस कमिश्नर और चीफ सेक्रेटरी पर गंभीर आरोप लगाए थे तथा प्रदेश सरकार पर तीखी टिप्पणी की थी।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

देखें वीडियो

एक्शन के मूड में पुलिस!

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की के मामले में आए कई विडियो को आधार मानकर कार्रवाई की तैयारी करने पर विचार किया जा रहा है। वहीं इसके लिए पुलिस प्रशासन मुख्यमंत्री योगी के ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रहा है। हालांकि जिस प्रकार से गौतमबुद्धनगर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंच से लोनी विधायक गुर्जर के पक्ष में बोले तथा दोषी पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की बात की, उससे पुलिस बैकफुट पर जाती नजर आ रही है।

Advertisement