Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बीजेपी सांसद Pragya Thakur बोली-साधु-संतों का ध्यान भंग करती है सुबह की अजान

बीजेपी सांसद Pragya Thakur बोली-साधु-संतों का ध्यान भंग करती है सुबह की अजान

By संतोष सिंह 
Updated Date

भोपाल। भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) ने एक बार फिर विवादास्पद बयान देकर राजनीतिक माहौल में गर्म कर दिया है। इस बार नमाजों से होने वाली अजान के शोर पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल साधु-संतों का ध्यान भंग होता है, बल्कि मरीजों को भी परेशानी होती है।

पढ़ें :- Rishabh Pant Test Century: कमबैक टेस्ट में ऋषभ पंत का धमाकेदार शतक; MS धोनी को छोड़ा पीछे

यह बात सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur)  ने बीती रात को राममंदिर के एक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कही। उन्होंने अजान के शोर पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सुबह पांच बजे के आसपास तेज आवाजें आने लगती हैं। इससे तमाम बीमारियों के मरीजों की नींद खुल जाती है। इससे उन्हें तकलीफ होती है। साथ ही सुबह ब्रह्म मुहूर्त में साधु-संतों का साधना का समय भी होता है। आरती भी उसी दौरान होती है। इसके बाद भी सुबह सुबह तेज आवाजें आती रहती हैं।

भारत को सनातन देश बताया

सांसद ने कहा कि भारत सनातन देश है। हमारा कभी मरण नहीं होगा जबकि जो भी देश जन्में हैं। उनका अंत निश्चित है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम (Maryada Purushottam Shriram) की हम संतानें हैं। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने फिर कहा कि अदालत में श्रीराम के अस्तित्व को झुठलाने के प्रयास किए हैं। सांसद ने कहा कि लाउडस्पीकर पर सुबह सुबह शोर उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा जब हम लाउड स्पीकर (Loud Speaker) लगा लेते हैं कि विधर्मियों को आपत्ति होने लगती है। इस्लाम में दूसरे धर्म की आवाज सुनने को जायज नहीं माने जाने की बातें की जानी लगती हैं।

कांग्रेस को साध्वी नाम पर आपत्ति

पढ़ें :- Telegram के जरिए रूस कर रहा जासूसी, यूक्रेन ने App को किया बैन

प्रदेश कांग्रेस महासचिव और मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur)  के साध्वी लिखने पर ही आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि वे अभी भी अपराधिक प्रकरण में आरोपी हैं। वहीं, संस्कृति बचाओ मंच (Sanskrti Bachao Manch) के चंद्रशेखर तिवारी ने सांसद के बयान पर कहा कि अजान के लिए लाउडस्पीकर पर शोर शराबा करना कानून के विरुद्ध है। इसे हिंदू धर्म की आरतियों के लिए तो इस तरह की सूचना नहीं दी जाती।

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur)  हाल ही में अपने बयानों के लिए चर्चा में रही हैं। उन्होंने इसके पहले केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में नमाज पढ़े जाने पर आपत्ति की थी। उस समय उन्होंने न केवल स्कूल प्रबंधन बल्कि पुलिस प्रशासन को भी जमकर फटकार लगाई थी। इसी तरह कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा (Congress MLA PC Sharma) को उनके सामने ही दशहरा कार्यक्रम में संबोधन में विधायक बनने लायक नहीं कह दिया था, जिससे वे नाराज होकर कार्यक्रम स्थल से चले गए थे। इनके अलावा हाल ही में उन्होंने कांग्रेस को हिंदू विरोधी करार देने वाले कई बयान दिए हैं जिनके खिलाफ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन भी किए थे।

Advertisement