Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने यूपी पुलिस को बताया दलाली का अड्डा, अखिलेश बोले- ‘हाथ कंगन को आरसी क्या, देखे-भोगे को ‘साक्षी’ क्या?

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने यूपी पुलिस को बताया दलाली का अड्डा, अखिलेश बोले- ‘हाथ कंगन को आरसी क्या, देखे-भोगे को ‘साक्षी’ क्या?

By santosh singh 
Updated Date

उन्नाव। उन्नाव लोकसभा सीट (Unnao Lok Sabha Constituency) से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज (BJP MP Sakshi Maharaj) का गुस्सा पुलिस की कार्यशैली भी फूट पड़ा है। साक्षी महाराज उन्नाव के मौरांवा में लोधी परिवार के बुजुर्ग राम स्वरूप की मौत के बाद उनके परिजनों से मिलने पहुंचे थे, जहां उन्होंने मौरांवा इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह (Mauranwa Inspector Kunwar Bahadur Singh) और सीओ अरविन्द चौरसिया (CO Arvind Chaurasia) को कड़ी फटकार लगाई, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- पूर्व बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप बेटी संग साइकिल पर हुए सवार, बोले-बरेली से भाजपा को पूरी तरह कर दूंगा समाप्त

मृतक रामस्वरूप के परिजनों से बात करने के बाद बीजेपी सांसद पहले मौरांवा इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह को बुलाया और उनका नाम पूछा, और फटकारते हुए कहा कि काहे के बहादुर हो तुम? अगर तुम बहादुर होते तो तुम्हारे राज में ये होता क्या? सब लोग दलाली करते रहते हो, मैंने कुछ कभी कहा क्या? ऐसी पुलिस ने मैंने कहीं नहीं देखी।

साक्षी महाराज ने लगाई फटकार

पुलिस मौजूदा कार्यशैली से नाराज सांसद साक्षी महाराज (MP Sakshi Maharaj) ने कहा कि ऐसी पुलिस मैंने कही नही देखी। आधा दर्जन से ज्यादा लोग चोटिल हैं, 25 टांके सिर पर लगे और तुमने लीपापोती कर दी। उस पर भी क्रॉस केस कर दिया, ताकि झगड़ा खत्म हो जाए। इसके बाद उन्होंने सीओ अरविन्द चौरासिया को भी फटकार लगाते कहा कि बहुत शिकायतें आ रही हैं कि दलाली का अड्डा बना हुआ है।

सांसद साक्षी महाराज (MP Sakshi Maharaj)  ने जनता के बीच पुलिस को दी चेतावनी बोले मेरा तीसरा नेत्र न खुलने पाए, मै बहुत आहत हूं, कार्रवाई करवाओ, सहायता न करो, सहायता मैं कर लूंगा। दरअसल ये मामला मौरांवा के पहाड़पुर गांव का है जहां लोधी परिवार और यादव परिवार के बीच हुए विवाद मे बुजुर्ग राम स्वरूप बुरी तरह घायल हो गए थे। करीब डेढ़ महीने बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद पूरा मामला गरमा गया है।

अखिलेश यादव ने कसा तंज

वहीं इस पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी बीजेपी (BJP) पर तंज कसते हुए निशाना साधा और कहा कि अब तो बीजेपी (BJP) के सांसद ही कह रहे हैं कि थाने दलाली का अड्डा बन गए हैं।

उन्होंने एक्स पर लिखा- ‘हाथ कंगन को आरसी क्या, देखे-भोगे को ‘साक्षी’ क्या? जब सत्ताधारियों के अपने ही सांसद थानों को ‘दलाली का अड्डा’ घोषित कर रहे हैं तो भ्रष्ट शासन-प्रशासन के बारे में विपक्ष क्या बोले? उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज जी तो अपनी ही सरकार के महा-भ्रष्टाचार से हताश होकर कह रहे हैं: अपने जीवन में ऐसी (भ्रष्ट) पुलिस नहीं देखी। शिकायत बाहर निकलने का रास्ता भी होती है. भाजपा ही संकट है।’

Advertisement