लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘छुट्टा पशुओं’ के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, ‘छुट्टा पशुओं’ को लेकर भाजपा ने सिर्फ चुनावी वादा किया था, जिसके जरिए वो सिर्फ अपनी चुनावी फसल बचाती है। दरअसल, अखिलेश यादव ने एक न्यूज रिपोर्ट को शेयर किया है, जिसमें ‘छुट्टा पशुओं’ की समस्या से किसान बेहाल हैं।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
‘छुट्टा पशुओं’ से बुरी तरह तबाह और परेशान हो चुके किसानों के ज्ञापन पढ़ना जिन्हें नहीं आता है, वो ये रिपोर्ट ‘सुनकर-देखकर’ ही कुछ कृपादृष्टि डाल दें। हो सके तो ये रिपोर्ट चुनावी वादा करनेवालों और उन तक भी पहुँचा दें जिन्होंने इस समस्या से निपटने के लिए अदृश्य आईएएस अधिकारी… pic.twitter.com/hm3mwEfUDT
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 6, 2025
अखिलेश यादव ने न्यूज की वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। साथ ही लिखा कि, ‘छुट्टा पशुओं’ से बुरी तरह तबाह और परेशान हो चुके किसानों के ज्ञापन पढ़ना जिन्हें नहीं आता है, वो ये रिपोर्ट ‘सुनकर-देखकर’ ही कुछ कृपादृष्टि डाल दें। हो सके तो ये रिपोर्ट चुनावी वादा करनेवालों और उन तक भी पहुंचा दें जिन्होंने इस समस्या से निपटने के लिए अदृश्य आईएएस अधिकारी नियुक्त किये थे।
पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
उन्होंने आगे लिखा कि, भाजपा सिर्फ़ अपनी चुनावी फ़सल बचाती है, उसके पास किसानों के लिए सिर्फ़ काले क़ानून हैं और कुछ नहीं। किसान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!