BJP Rajya Sabha Candidates List : भाजपा ने आज बुधवार को अपने राज्यसभा उम्मीदवारों (Rajya Sabha Candidates) की एक और लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी दूसरी लिस्ट 5 उम्मीदवारों का एलान किया गया है, जिसमें मध्य-प्रदेश से चार और ओडिशा से एक उम्मीदवार का नाम शामिल है।
पढ़ें :- Coal Scam Case : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने दिया क्लीन चिट, ट्रायल कोर्ट का आदेश किया निरस्त
भाजपा की ओर से जारी राज्यसभा उम्मीदवारों (Rajya Sabha Candidates) की दूसरी लिस्ट के अनुसार, पार्टी ने ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Minister Ashwini Vaishnav) को उम्मीदवार बनाया है, जबकि मध्य प्रदेश से माया नरोलिया (Maya Narolia) और एल मुरुगन (L Murugan) के अलावा बंसीलाल गुर्जर (Bansilal Gurjar) और उमेश नाथ महाराज (Umesh Nath Maharaj) को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
बता दें कि देश के 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होना है। राज्यसभा के लिए 15 फरवरी तक नामांकिन दाखिल किए जा सकते हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। इसी दिन वोटिंग के बाद चुनाव के नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा।
पढ़ें :- ICC T20I रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी ने लगाई बड़ी छलांग,करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे