नई दिल्ली। वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी (Congress MP Pramod Tiwari) ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में जब कांग्रेस अंग्रेजों के खिलाफ लड़ रही थी तब भाजपा अंग्रेज़ों का साथ दे रहा था। हम यहां वंदे मातरम अंग्रेज़ों के खिलाफ गा रहे थे और भाजपा अंग्रेज़ों के समर्थन में खड़ी हुई थी। आज उनको वंदे मातरम की याद आ गई है। वंदे मातरम तो हमारे रग-रग में बसा है। कांग्रेस के सम्मेलन और अधिवेशन वंदे मातरम से शुरू होते रहे हैं। वंदे मातरम पर चर्चा के लिए हम हमेशा तैयार हैं।
पढ़ें :- प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ शिकायत पर डीजीएमई ने हाई लेवल जांच समिति गठित की , एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश
VIDEO | On discussion on 'Vande Maratam' in Parliament, Congress leader Pramod Tiwari (@pramodtiwari700) says, "Today, the government has agreed to hold a discussion under Special Mention on Vande Mataram and on electoral reforms. I just want to say to the government and to the… pic.twitter.com/wkkQnU8tjc
— Press Trust of India (@PTI_News) December 3, 2025
हमें क्या बोलना है क्या नहीं किरेन रिजिजू जी आप इसकी चिंता न करें?
पढ़ें :- यह करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य, राहुल गांधी को हिंदू समाज से मांगनी चाहिए माफ़ी: अमित मालवीय
उन्होंने आगे कहा कि जहां तक चुनाव सुधार की बात है लोकसभा में तारीख तय हो गई है जब ये सरकार कार्य मंत्रणा समिति में इसे लेकर आएंगे तो हम बाकि बाते करे लेंगे, हमें क्या बोलना है क्या नहीं किरेन रिजिजू जी आप इसकी चिंता न करें? देश आज जान चुका है कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी करती है कि नहीं। उसी प्रेरणा से हमारे सेशन हुए, हम सिर झुकाकर कहते हैं कि अब 150 साल बाद इस पर चर्चा होगी।