नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को प्रेसवार्ता किए। इस दौरा उन्होंने कहा, भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अब उन्होंने कहा कि, BJP मुझे गिरफ़्तार करना चाहती है। उन्होंने कहा है कि, अभी तक एक भी पैसे का हेरफेर नहीं मिला। सच्चाई ये है कि भ्रष्टाचार हुआ ही नहीं।
पढ़ें :- Cyclone Arnab : सावधान! आ रहा तबाही का तूफान ‘अर्नब’, यूपी में चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
सीएम केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि, BJP मुझे गिरफ़्तार करना चाहती है। मेरी सबसे बड़ी सम्पत्ति मेरी ईमानदारी है। ये लोग फ़र्ज़ी मुक़दमों से मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहते हैं। हम बीजेपी की इस गुंडागर्दी और तानाशाही के सामने नहीं झुकेंगे। मेरा एक-एक कतरा देश को समर्पित है। हम ईमानदार हैं और जी-जान लगाकर भाजपा के इस अन्याय से लड़ते रहेंगे।
बता दें कि ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला केस में 3 जनवरी को पूछताछ के लिए तीसरा समन जारी किया था। इससे पहले दो समन में भी केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। ईडी ने 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन तब सीएम विपश्यना के लिए चले गए थे।
BJP मुझे गिरफ़्तार करना चाहती है। मेरी सबसे बड़ी सम्पत्ति मेरी ईमानदारी है। ये लोग फ़र्ज़ी मुक़दमों से मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहते हैं।
हम बीजेपी की इस गुंडागर्दी और तानाशाही के सामने नहीं झुकेंगे। मेरा एक-एक कतरा देश को समर्पित है। हम ईमानदार हैं और जी-जान लगाकर भाजपा के… pic.twitter.com/ydm0fEnf0M
पढ़ें :- IND vs NZ LIVE : न्यूजीलैंड करेगा पहले बल्लेबाजी, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, देखें- प्लेइंग इलेवन
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 4, 2024
लोकसभा चुनाव से पहले क्यों भेजा समन?
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, लोकसभा चुनाव से पहले आखिर समन क्यों भेजा गया? उन्होंने इस समन को गैरकानूनी भी बताया। उन्होंने कहा कि, बीजेपी का मकसद जांच करना नहीं है मुझे लोकसभा चुनाव प्रचार करने से रोकना है। सीबीआई ने आठ महीने पहले मुझे बुलाया था मैं वहां गया था और जवाब दिया था।