Punjab Loksabha Election : पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए एक बार फिर भाजपा (BJP) और अकाली दल (Akali Dal) के गठबंधन की अटकलें लगायीं जा रही थीं। यहां भाजपा अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत कर रही थी। वहीं, अब दोनों दलों के गठबंधन की अटकलों पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने विराम लगा दिया है।
पढ़ें :- 'धर्मेंद्र प्रधान जी, आप मुझ पर हमला करके अपने अपराधों से बरी नहीं हो जाएंगे...' राहुल गांधी का केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर पलटवार
दरअसल, भाजपा और अकाली दल के बीच सीट बंटवारे को लेकर बात नहीं पाई। जिसके बाद पंजाब की सभी 13 सीटों पर भाजपा अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला किया है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मंगलवार को कहा, ‘लोगों और कार्यकर्ताओं की राय के बाद भाजपा ने प्रदेश में अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि सरहदी पंजाब की अमन-शांति ही भारत की मजबूत तरक्की का रास्ता है और राज्य के सभी वर्गों की बेहतरी के लिए भाजपा ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
बता दें कि देश भर में 19 अप्रैल से सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं। पंजाब में सातवें चरण में मतदान होगा। सातवें चरण का चुनाव एक जून को होगा। इस दिन पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होंगे।