लखनऊ। लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का गांव चलो अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य ने बंथरा के वार्ड महात्मा गांधी नगर (लालखेड़ा) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया।
पढ़ें :- CM योगी ने वितरित किया 912 नियुक्ति पत्र, कहा-योग्य अभ्यार्थियों के चयन से आमजन के मन में शासन एवं चयन प्रक्रिया के प्रति विश्वास होता है सशक्त
प्रियंका मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर स्थानीय लोगों से संवाद की तस्वीर को भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि, आज नगर पंचायत बंथरा के वार्ड महात्मा गांधी नगर (लालखेड़ा) में गांव चलो अभियान के अंतर्गत ग्राम चौपाल में स्थानीय लोगों से संवाद कर सरकार के जनकल्याणरी योजनाओं के बारे में बताया व इनका लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।
आज नगर पंचायत बंथरा के वार्ड महात्मा गांधी नगर (लालखेड़ा) में गांव चलो अभियान के अंतर्गत ग्राम चौपाल में स्थानीय लोगों से संवाद कर सरकार के जनकल्याणरी योजनाओं के बारे में बताया व इनका लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।@myogiadityanath @kpmaurya1 @idharampalsingh @narendramodi pic.twitter.com/skHHfiWfkS
— Dr. Priyanka Maurya (@dpriyankamaurya) April 12, 2025
पढ़ें :- सरकार के पास दिया जलाने का पैसा है, पर हमारे हॉस्टल के लिए नहीं, राहुल गांधी बोले- मोदी जी उस बच्ची के सवाल का कोई जवाब है आपके पास?
वहीं, इस दौरान सरोजिनी नगर के मंडल अध्यक्ष विवेक लोधी, चंद्रभान सिंह, कृष्णा, बूथ अध्यक्ष निर्मला, बूथ अध्यक्ष केसन, बंसी लाल, प्रिओम सिंह चौहान, बूथ अध्यक्ष विजय सिंह, अवधेश रावत आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।