Mukesh Sahni’s Father Murder: बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) के पिता जीतन सहनी (Jeetan Sahni) की दरभंगा में निर्मम हत्या कर दी गयी है। जीतन सहनी पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी जान ले ली। घर में लोगों को मुकेश सहनी के पिता का शव क्षत-विक्षत मिला। वहीं, शुरुआती जांच में मामला चोरी का नजर आ रहा है।
पढ़ें :- Bihar MLC Elections : बाहुबली जदयू विधायक अनंत सिंह ने जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के साथ खुली जीप में फुल कॉन्फिडेंस नजर आए, बोले-500 परसेंट जीतेंगे चुनाव
जानकारी के मुताबिक, दरभंगा के विरौल स्थित मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) के पैतृक घर में उनके पिता अकेले रहते थे और उनकी माता का पहले ही देहांत हो चुका है। इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड की जांच के लिए दरभंगा के एसपी ने एसआईटी का गठन कर दिया है। इस हत्या पर विरौल के एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने कहा, ‘घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शुरुआती तौर पर लगता है कि कोई चोरी के इरादे से घर में आया था और जब उसका विरोध किया गया तो उनकी हत्या कर दी गई।’
हालांकि, शव के चारों तरफ खून भी बिखरा पड़ा हुआ है कई अंगों को काटा गया है, जो कई सवाल खड़े कर रहा है। जिसमें हत्या की वजह चोरी या रंजिश है, यह अभी स्पष्ट नहीं हैं। वहीं, पिता की हत्या की खबर मिलने के बाद मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) भी मुंबई से पटना के लिए रवाना हो गए हैं। अब इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गयी। आरजेडी के इस हत्या को लेकर बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी (RJD spokesperson Mrityunjay Tiwari) ने कहा कि ये खबर अत्यंत दुखद है। जिस तरह से बिहार में हत्याओं का दौर है, कोई सुरक्षित नहीं है। लगातार अपराध हो रहा है। जिस तरह से बिहार में हत्याओं का दौर चल रहा है, यहां लोगों की सुरक्षा भगवान भरोसे हैं। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या की ये घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं सरकार की तरफ से भरोसा दिलाता हूं कि इस मामले में शीघ्र एक्शन होगा. दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाएंगे। हम मुकेश सहनी और उनके परिवार के साथ खड़े हैं।