मुंबई। महाराष्ट्र में बीएमसी (BMC) और अन्य महानगरपालिकाओं के चुनाव के नतीजों का ऐलान शुरू हो गया है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बंपर बढ़त बना ली है। बता दें कि बृह्नमुंबई महानगरपालिका (BMC) समेत महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में चुनाव गुरुवार को हुए थे। खास बात है कि बीएमसी (BMC) में करीब 9 साल के बाद चुनाव हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि 2026 के चुनावों ने 2017 में हुई वोटिंग के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
पढ़ें :- Viral Video : छात्र के साथ रैगिंग, मेरा एकादशी का व्रत है, मम्मी ने रखवाया है…फिर भी नहीं रुकी दरिंदों की दबंगई
सभी की नजरें सबसे अमीर निकाय बीएमसी के नतीजों पर टिकी हैं। आर्थिक रूप से समृद्ध बीएमसी (BMC) पर शासन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला है। BMC में 227 सीट के लिए 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस महानगरपालिका का वार्षिक बजट 74,000 करोड़ रुपये है। मुंबई को छोड़कर, अन्य सभी शहरी निकायों में बहुसदस्यीय वार्ड प्रणाली है।
महाराष्ट्र के एक हजार वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। ताजा आंकड़े बता रहे हैं
भाजपा- 531
शिवसेना- 158
पढ़ें :- VIDEO-संजय निषाद का आरक्षण पर बड़ा बयान, बोले-अच्छे पद पर रहने वाले को आरक्षण छोड़ देना चाहिए, ताकि गरीब और वंचित को मिल सके इसका लाभ
कांग्रेस- 152
एनसीपी- 74
शिवसेना यूबीटी- 74
एनसीपी एसपी- 10
AIMIM- 25
पढ़ें :- Shri Krishna Janmashtami 2026 : सीएम ने लिखी पाती, योगी, बोले-श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें
मनसे- 6
वीबीए- 1
अन्य- 136