BMW 7 Series Protection : दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण लोगों की सुरक्षा के लिए आर्मर्ड लग्जरी कारों को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, जो लग्जरियस सुविधाओं से लेस होने के साथ-साथ बुलेटप्रूफ और बम प्रूफ भी होती है। इन कारों में शामिल बीएमडबल्यू की नई 7 सीरीज अपने ‘प्रोटेक्शन’ अवतार में भारत में एंट्री कर दी है। आइए जानते हैं कि इस आर्मर्ड लग्जरी कार के बारे में।
पढ़ें :- Ducati Formula 73 : भारत में लॉन्च होते ही बंद करनी पड़ी बाइक की बुकिंग...Sold-out!
‘प्रोटेक्शन’ नई पीढ़ी की 7 सीरीज पर आधारित है और इस वेरिएंट को कन्वर्ट करने के बजाय, ग्राउंड लेवल पर डेवलप किया गया है। ऐसे में यह अंदर से पूरी तरह आर्मर्ड है और इसका स्ट्रक्चर आर्मर्ड स्टील से बना हुआ है। इसके अंडरबॉडी और छत के लिए एक्स्ट्रा सेफ्टी कवच और आर्मर्ड कांच शामिल है। इस लग्जरी कार में बैलिस्टिक प्रतिरोध के लिए, VR9 लेवल की सुरक्षा भी प्रदान करता है, जबकि इसका ग्लास आग और कैलिबर 7.62x5Li R गोला बारूद से सुरक्षा प्रदान करता है।
प्रोटेक्शन वेरिएंट सेडान कार ड्रोन हमले या हैंड ग्रेनेड हमले समेत सभी तरह से सुरक्षा प्रदान करती है। इसके बेहतरीन फीचर्स की बात करें तो इसमें एक सेल्फ-सीलिंग फ्यूल टैंक शामिल है, जो गोली लगने की स्थिति में भी फ्यूल टैंक को सुरक्षित रखेगा। इसके अलावा दरवाजे के लिए ऑटोमेटिक क्लोजिंग और ओपनिंग, एक कूल बॉक्स और एक स्टैंडर्ड-फिट बोवर्स और विल्किंस डायमंड सराउंड साउंड सिस्टम दिया जाता है।
इस सेडान में पेश किया गया इंजन 4.4-लीटर 8-सिलेंडर इंजन है, जो 48V माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें एक्टिव स्टीयरिंग भी है, जो टर्निंग सर्कल को कम करता है। कार में 20 इंच के पहियों में खास पैक्स टायर हैं, जिनमें व्हील रिम पर एक रन फ्लैट रिंग दी जाती है। यानी कम हवा होने पर भी यह कार 80 किमी/घंटा तक की स्पीड पर दौड़ सकती है।